जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र से में रविवार दोपहर को साधन सहकारी समिति जौरा खास के सचिव दिनेश कुमार नें अज्ञात कारणों से गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची गढ़िया रंगीन पुलिस नें परिजनों को इसकी सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सचिव दिनेश कुमार बरेली के मोहल्ला सुभाष नगर के रहने वाले थे।जोकि थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र की साधन सहकारी समिति जौरा खास पर सचिव के पद पर तैनात थे। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा नें बताया मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। सचिव दिनेश कुमार ने गोदाम के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली,कमरे की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।घटना के कारणों की जांच की जा रही है,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट में स्थिति साफ होगी।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…