शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य: डीएम संदीप कुमार

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिले के कुल 154 में से मात्र 13 का निस्तारण, अवशेष 141 मामलों के निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिले के सभी तीन तहसीलों में कुल 154 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें मात्र 13 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अवशेष 141 मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया।
जिले के धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। धनघटा तहसील में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से मात्र 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका। अवशेष प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पंहुच कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए निस्तारण करें।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
जिलाधिकारी संदीप कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन , निर्विवाद वरासत एवं कागजात सुधार जैसे लाभार्थीपरक योजनाओं को शिविर लगाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मामले का निस्तारण करने का निर्देेश दिया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डाक्टर रविन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, डीसी एनआरएचएम जीशान रिजवी, तहसीलदार धनघटा आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। तहसील खलीलाबाद में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें से मात्र 3 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम चमरसन निवासी राज कुमार पुत्र रामजी ने विरासत दर्ज होने का प्रार्थना पत्र दिया। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चन्द्र ने लेखपाल संजू चौरसिया को निर्देशित किया। नाम खतौनी में अंकित करते हुए खतौनी की नकल दिया गया। अवशेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अबिलम्ब निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चन्द्र, सीओ खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
इसी प्रकार मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
मेंहदावल तहसील में कुल 36 मामले आए । इनमें से 8 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। सभी प्रकरण को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस प्रशासन से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, सीओ मेंहदावल राजीव कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

2 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

5 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

5 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

5 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

16 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

16 hours ago