रतनपुरा /मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
संपर्क मार्गों के जरिए गांवों में जाने का जो पुराना रास्ता है, उस पर भी शनी की वक्र दृष्टि लग गई है। रतनपुरा प्रखंड के मुबारकपुर और दतौड़ा ग्राम पंचायत में जाने के लिए एक पुराना रास्ता मुबारकपुर नहर पुलिया के पास से गया है। बरसों पहले इस पर खड़ंजा बिछाया गया था। परंतु रविवार की रात्रि में सड़क को खोद कर उसमें जल निगम द्वारा पाइप बिछा दी गई है। जिससे सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
बताया जाता है कि ठेकेदार द्वारा खड़ंजा के बगल में जेसीबी से खुदाई करा करके उसमें जल परिवहन नलिका बिछा दी गई है। इधर बरसात हुई थी, ऊपर से जेसीबी से खुदाई करा कर के पाइप बिछाए जाने से, सड़क की स्थिति भयावह हो गई है। लोगों का आवागमन दुर्भर हो गया है ,और सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गई है। कई बाइक सवार इस पर गिरकर चोटिल हो गए। ग्रामीणों के समझ में नहीं आ रहा है कि पाइप तो बिछाया जाना जरूरी है, परंतु रात में जेसीबी लगाकर जिस तरीके से सड़क को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया गया है, वह ना काबिले बर्दाश्त है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…
21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…
जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, अवसर और चुनौतियों का…