परिवर्तन की राह लंबी, पर प्रयास आधे-अधूरे — आखिर जिम्मेदारी कौन लेगा?

कैलाश सिंह

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। परिवर्तन की बातें हर मंच पर गूंजती हैं—चाहे सरकार की योजनाएं हों, जनप्रतिनिधियों के दावे हों या फिर विभागों की मीटिंगों में लिए जाने वाले तथाकथित फैसले। लेकिन सवाल यहीं खड़ा है कि जमीन पर बदलाव क्यों दिखाई नहीं देता? आखिर कौन है जो इस प्रक्रिया को आधे-अधूरे प्रयासों तक सीमित कर देता है?
स्थानीय स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक हालात वही हैं—सड़कें टूटी, सफाई व्यवस्था ढीली, अस्पतालों में संसाधनों की कमी और कानून-व्यवस्था में सुधार के बजाय बढ़ती चुनौती। हर समस्या पर विभाग अपना पक्ष रखता है, लेकिन काम की गति सवालों के घेरे में है। योजनाएं बनती हैं, बजट पास होता है, फोटो सेशन होता है, पर जमीनी हकीकत बदलने का नाम नहीं लेती।
जनता सवाल पूछती है—जब योजनाएं हर साल आती हैं, तो समस्याएं क्यों जस की तस रहती हैं?
जिम्मेदार विभाग खुद भी मानते हैं कि कई कामों में तकनीकी कारण , अप्राप्त अनुमोदन और बजट की कमी जैसी बातें रोड़ा बनती हैं, लेकिन इन बहानों के बीच आम आदमी रोजाना मुश्किलें झेलता रहता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सुधार के लिए सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि लगातार निगरानी और सख्त जवाबदेही की आवश्यकता है। जब तक अधिकारी फील्ड में जाकर वास्तविक समस्याओं को नहीं समझेंगे, और काम पूरा होने तक जिम्मेदार ठहराए नहीं जाएंगे, तब तक परिवर्तन की राह लंबी ही रहेगी। जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि विभागों के ये आधे- अधूरे प्रयास किसी दिन पूर्ण होंगे। लेकिन उस दिन का इंतज़ार लंबा न हो, इसके लिए ज़रूरी है कि जिम्मेदार जागें और वादों को वास्तविकता में बदलें। क्योंकि परिवर्तन केवल कागजों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए—और यही समय की मांग है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago