मझौली,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मझौली राज स्थित पटेल नगर मे सड़क निर्माण का कार्य खत्म हुए अभी महज दस दिन बीतते ही सड़क टूट गई तथा भ्रष्टाचार की गंगोत्री से लिप्त सड़क हांथ से उखड़ने लगी। स्थानीय लोगो ने इसका जब विरोध किया तो ठेकेदार द्वारा समझा बुझा कर किनारा ले लिया गया स्थानीय लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा की सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है इससे सड़क दस दिन भी नही टिक पाई और टूटने लगी।
(स्थानीय लोगो का क्या कहना है)
मझौली नगर पंचायत में स्तिथ पटेल नगर निवासी महातम पटेल ,बाल कुमार पटेल ,राजेश पटेल से बात करने पर बताया गया की ये सड़क मुख्य मार्ग से होते हुए आ रही है ये सड़क जब बन रही थी तभी हम सभी स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया लेकिन हमे डरा धमका के चुप करा दिया गया ये सड़क महज दस दिन पहले बनाई गई है और पूरे तरह से भ्रष्टाचार करके ये सड़क बनाई गई है जिससे ये सड़क हाथों से ही उखड़ रही है। राम नारायण पटेल ने बताया की जो सड़क बनाई गई है उसकी गिट्टी उखड़ रही है उन्होंने भी ये ही बताया की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया है नजीतनन सड़क उखड़ने लगी सड़क के निर्माण में जमकर धांधली हुई है इसकी जांच होनी चाहिए। इस बात की ज्यादा जानकारी लेने के लिए जब अधिशासी अधिकारी मझौलीराज नगर पंचायत को फोन किया गया तो पूरी घंटी बजने के बाद भी उन्होंने फोन नही उठाया
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन Bhartiya Rashtriya Patrakar Samanvay Samiti एवं…
दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…