रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग गड्ढो में तब्दील ,नगर वासियो में जनाक्रोश

पचपेड़वा, बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)27 सितम्बर..रेलवे स्टेशन जाने के लिए मुख्य मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुका है यहां के निवासियों द्वारा बार-बार नगर पंचायत चेयरमैन से कहा जा रहा है मार्ग का निर्माण कराने के लिए लेकिन रेलवे विभाग के अंतर्गत मार्ग के आने से कोई विभाग समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है रेलवे स्टेशन से चंदनपुर मार्ग तक लगभग 400 मीटर की दूरी तक केवल गड्ढा ही दिख रहा है जबकि इस मार्ग पर विमला विक्रम महाविद्यालय, डाकखाना, रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण संस्थान पढ़ते हैं विमला विक्रम में हजारों की संख्या में बच्चों का नामांकन है कई सौ छात्र-छात्राएं क्लास अटेंड करने के लिए महाविद्यालय में उसी रास्ते से मजबूर होकर आते हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सिंह व प्रोफेसर अभय श्रीवास्तव,जैन कुमार, शिशुपाल यादव, व विनोद चौधरी ने बताया कई बार विद्यालय के छात्र और छात्राएं इस मार्ग पर गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है वही मार्ग पर निवास कर रहे डॉक्टर रईस अहमद प्रदीप चौरसिया जटा शंकर यादव संतोष चौरसिया आफताब आलम ने बताया रेलवे विभाग को भी हम सभी लोगों ने समस्याओं से कई बार अवगत कराया लेकिन मार्ग जिस तरह से 4 वर्ष पूर्व था उससे ज्यादा खराब होकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है लोगों का प्रतिदिन गिरना बहुत आम बात है उपरोक्त लोगों ने कहा हम सभी लोगों की मांग है की जिलाधिकारी महोदय को संज्ञान में लेकर रेलवे विभाग को पत्र जारी करते हुए सड़क निर्माण करवाने की की कृपा करें जिससे इस मार्ग पर कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके।

संवाददाता बलरामपुर…

parveen journalist

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

1 hour ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago