पुरैना बुलन्द में दुखहरण होटल से परानपुर तक जाने वाला मार्ग खराब,आवागमन बाधित

महुआ बाजार ,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड गैंडास बुर्जुग के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना बुलंद दुःख हरण होटल से परानपुर जाने वाले मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। पिछले छः महीने से टूटा पुल आज तक सही नहीं हुआ, ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना इस मार्ग से होता हैं थाना अस्पताल, और ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है इस क्षेत्रवासियों के लिए यदि बरसात से पहले नहीं बना तो लगभग बीस हजार की आबादी इससे प्रभावित हो सकती है। ग्रामीण कामेश मिश्रा, अतुल मिश्रा, धर्वेंद्र मिश्रा, मुसाफिर मिश्रा, मगरे, राम लछन भारती, पारस साहू, ने कहा कि दुःख हरण होटल से परानपुर प्राथमिक विद्यालय तक लगभग एक किलोमीटर सड़क गड्ढा युक्त है बारिश होने पर मोटर साइकिल, साइकिल, सवार, कार जीप का साइलेंसर तक डूब जाता है, इसकी जानकारी जिम्मेदारों को कई बार दिया गया किंतु किसी जनप्रतिनिधि ने हम लोगों के समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने सासन प्रशासन से अति शीघ्र टूटे हुए पुल और सड़क बनवाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

15 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago