वार्षिक परीक्षा पर कार्यक्रम आयोजित कर वितरित किया गया परीक्षाफल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शहर बहराइच में स्थित नूर चिल्ड्रन एकेडमी व मिल्ली इस्लामिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में स्थित नूर चिल्ड्रेन अकैडमी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मिर्जा शकील बेग सभासद प्रतिनिधि, मोहम्मद जाहिद सभासद, डॉक्टर शादाब जफर, व शादाब हुसैन पत्रकार मौजूद रहे।इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसे सभी ने खूब सराहा।इसके बाद विद्यालय के बच्चों को परीक्षा फल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मैनेजर मास्टर आरिफ,प्रिंसिपल सुमैया आरिफ व प्रभारी मास्टर जावेद आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शहर के मोहल्ला काजीपुरा में स्थित मिल्ली इस्लामिक स्कूल के सभागार में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मास्टर हसमत अली, डॉक्टर अजीमुल्ला खान व मिर्जा शकील बेग पूर्व सभासद मौजूद रहे।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर मौलाना शाहिद नदवी ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने तथा मोबाइल का कम इस्तेमाल करने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल अख्तर आलम व इंचार्ज प्रिंसिपल मनीष कुमार सिंह समेत सभी अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।अंत में सभी आए हुए अतिथियों का इंचार्ज प्रिंसिपल मनीष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

32 minutes ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

53 minutes ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

58 minutes ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

3 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

3 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

3 hours ago