मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई :सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च 2024 घाटकोपर पश्चिम में स्थित हिंदी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा । छात्रा अंजलि प्रजापति ने प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त किया। इस छात्रा ने 91.60% अंक हासिल किए। जबकि आस्था पाल 90.20% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही।सुनिधि चव्हाण ने 89.20% पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। एस एस सी परीक्षा में स्कूल से कुल 457 विद्यार्थी शामिल हुए थे.।सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। हिंदी हाई स्कूल की इस बड़ी सफलता पर इलाके के नागरिकों और अभिभावकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं।हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह एवं प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…
Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…
सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…
‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…