सलेमपुर के जन-जन की सेवा का संकल्प मेरे राजनीतिक जीवन का लक्ष्य-रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लोकसभा सलेमपुर के पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सलेमपुर की जनता को अंतिम समय तक प्रतिस्पर्धा में बरकरार रखने के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सलेमपुर की जनता ने उनको दो बार सांसद बनाया है और इस चुनाव में मामूली अंतर से पराजित हुआ हूं।इसके लिये मैं सलेमपुर की जनता का ताउम्र ऋणी रहूंगा।लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में भले ही चुनाव हम लोग हारे परंतु पूरी मजबूती से लड़े है।
उन्होंने कहा कि हार-जीत चुनावी प्रक्रिया है। मैं सलेमपुर का बेटा हूं, हमेशा के लिए सलेमपुर की विकास का जिम्मा उठाया है। इस नए जनादेश से न तो मैं व्यथित हूं और न ही कर्तव्यविमुख होने वाला हूं। सलेमपुर के जन-जन की सेवा का संकल्प मेरे राजनीतिक जीवन का लक्ष्य है। पूर्व की भांति मैं आगे भी सलेमपुर की जनता का सेवा करता रहूँगा और आपके बीच बना रहूँगा।
और इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी के एक -एक नेता, जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथियों का सम्पूर्ण सहयोग व समर्पण रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं इस हार को विनम्रता से स्वीकार करता हूं, सलेमपुर की हार मेरे साथ भारतीय जनता पार्टी की भी हार है।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा एक परिवार हैं आप सभी का सहयोग और समर्पण के बल पर हम लोग सलेमपुर में फिर एक बार कमल खिलाएंगे।
मैं इस बात की पूरी गारंटी लेता हूं की मैं आप सभी प्रियजनों, समर्थकों व कार्यकर्ता साथियों के सुख – दुख में सदैव साथ रहूंगा। मैं कार्यकर्ताओ की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हूं और सदैव लड़ता रहूंगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

8 hours ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

8 hours ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

8 hours ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

8 hours ago

भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत 91वें स्थान पर, अब तेज सुधार की चुनौती

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…

8 hours ago

मुर्गी फार्म में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…

8 hours ago