शिक्षक संघ के कार्यसमिति की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के कार्यसमिति की बैठक कैंप कार्यालय बसंत विहार कॉलोनी रायपुर राजा में संपन्न हुई ।बैठक में जनपद में रहने वाले प्रांतीय पदाधिकारी, मंडलीय पदाधिकारी, जनपदीय कार्यसमिति एवं विकासखंड के अध्यक्ष व मंत्री सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक विद्या विलास पाठक ने किया। संचालन सहसंयोजक जिला भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष शबनम बानो व प्रांतीय संयुक्त मंत्री एम सिराजुद्दीन न्यूटन रहे।बैठक में यू डाइस कोड में बच्चों के फीडिंग में कठिनाई आ रही है उसका निस्तारण कराना ,रविवार या किसी अवकाश में प्रशिक्षण कराने पर उसके बदले अवकाश प्रदान करना, सीसीएल आदि छुट्टियों को समय पर अप्रूव कराना, आदि शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उसे उपयुक्त मंच पर उठाकर समाधान कराने की जिम्मेदारी दी गई।मुख्य अतिथि प्रांतीय मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण पाठक ने कहा कि संगठन परस्पर सहयोग से चलता है सभी मिलकर संगठन को सशक्त बनाएं। उनका आशीर्वाद सदैव संगठन के साथ है ।संयोजक विद्या विलास पाठक ने सभी आए हुए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षक समस्याओं के निदान में वह तन, मन ,धन से सहयोग करेंगे ।प्रांतीय नेतृत्व द्वारा संयोजक के रूप में जो विश्वास प्रकट किया गया है। उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे।बैठक में मंडलीय उपाध्यक्ष प्रभात सिंह उबैदउररहमान ,मंडलीय प्रवक्ता गिरीश राम, सहसंयोजक जिला बलवंत सिंह, आशुतोष वर्मा, अलीम अहमद ,दारा सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव ,आशीष श्रीवास्तव ,मांडवी साही, जिलेदार वर्मा, भानु प्रताप मिश्रा ,जाफर खान ,अखिलेश मिश्रा, सुशील मिश्रा, अश्वनी सिंह ,महेंद्र सिंह, गोपाल जी शुक्ला, अतुल कुमार त्रिपाठी ,सुरेंद्र गौड़ ,शिवकुमार, शत्रुघ्न वर्मा, राधेश्याम कनौजिया, रंजीत सिंह ,गौरव दुबे, अनुराग मिश्रा, राम कुमार पांडे ,प्रवीण श्रीवास्तव ,अनुज कुमार आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

6 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

11 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago