बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत देवता देवी महिला महाविद्यालय बघौचघाट के टॉपर छात्राओं समेत कक्षा में सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्राओं को भी सम्मानित। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।टॉपर छात्राओं से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और अधिक मेहनत करके अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहिए।वही प्रबंधक नीलेश्वर राय ने कहा कि आज की छात्राएं कल की भविष्य है। छात्राएं किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं।जिनको अवसर मिला उन्होंने अंतरिक्ष में जाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। प्रवक्ता विजय राव ने कहा कि यहां आपने केवल पढ़ाई नहीं किया है बल्कि आपने जीवन के मूल्यों,नैतिकता और समाजसेवा के महत्व को भी समझा है।कार्यक्रम को डॉ बीआर ठाकुर,प्रवक्ता दिनेश सिंह,रेनू राय,सतेंद्र राय, आशुतोष कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ शाकीर अली ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में सत्र 2024 की टॉपर छात्राएं सलोनी जायसवाल,सपना कुमारी,निकिता जायसवाल, श्रृष्टि कुमारी,नीरा कुमारी,रितु कुमारी,प्रीति जायसवाल,सोनी यादव को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा में सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज कराने वाली छठी सेमेस्टर की परीक्षाओं शोभा राय,शालू रावत,प्रीति सिंह,नेहा यादव,रोशनी गिरी,छोटी पाण्डेय,नुजहत परवीन,दिव्या गौड़, बेबी गोंड, हिरांती मद्धेशिया आदि को सम्मानित किया गया। वहीं चौथी सेमेस्टर की परीक्षाओं चांदनी कुमारी,सबीना खातून,खुशी शर्मा, वैष्णवी तिवारी,दिशा तिवारी,निभा यादव आदि को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आशुतोष कुशवाहा,कविईश्वर देव सिंह,अनूप शाही,दिनेश सिंह,चंचल ठाकुर,शशि द्विवेदी, सुमन,साक्षी यादव,करिश्मा खातून,नीरज आदि सहित अभिभावक मौजूद रहे।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…