बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधान सभा पथरदेवा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ग्राम पंचायत शेख सेमरी पहुंचकर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए।पूर्व मंत्री जैसे ही शेख सेमरी गांव पहुंचे तो जनता गदगद हो गई।और पूर्व मंत्री को अपनी समस्याओं को गिनाने लगी।इस दौरान करीब सैकड़ो उपभोक्ताओं ने अपनी व्यथाएं सुनाई की हमारे गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।जिससे हम ग्रामीणों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते बकरीद से आज तक शेख सेमरी गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।उपभोक्ताओं का कहना है कि करीब ढाई सौ उपभोक्ताओं को मात्र 100 केबी का एक ट्रांसफार्मर लगा है।जो बार-बार जल जाता है बिजली व्यवस्था नहीं सुधरने से मरीज और बुजुर्ग लोगों की दुर्दशा हो रही है।बच्चो को पढ़ने में भी काफी परेशानी हो रही हैं। जनता की यह सब बाते सुनने के बाद पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने जेई को फोन लगाकर समस्या से अवगत कराते हुए अल्टीमेट दिए हैं कि अगर 10 अगस्त तक बिजली व्यवस्था नियमित सुधार नहीं होती है,तो 10 अगस्त से बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय मल्ल, उपाध्यक्ष राकेश राय,सुभाष पाठक,भगवती मिश्रा,आलोक यादव,मुकेश सिंह सेंगर,मुशर्रफ शेख,कारी बिस्मिल्लाह,मु मुसर्रफ,ईशा,सुहेल अंसारी,आबिद, पिंटू, साजिद,सफदर, मुजीबुल्लाह,नजीबुल्लाह समेत आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…