विद्यालय परिसर में छात्र को कुत्ता काटने की खबर को अभिभावक ने बताया झूठा व भ्रामक

रायसेन/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)।रायसेन जिले के दीवानगंज के शासकीय प्राथमिक शाला अम्बाड़ी के कक्षा दूसरी के छात्र तनिष्क प्रजापति पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। यह घटना विद्यालय परिसर से करीब 400 मीटर दूर शिव मंदिर के पास घटित हुई। कुछ लोगों द्वारा इस घटना को विद्यालय परिसर में होने की झूठी कहानी रची गयी। जबकि अभिभावक द्वारा शिव मंदिर के पास घटना होने की जानकारी दी गई है। अभिभावक ने परिसर के भीतर हुई घटना को झूठा व भ्रामक बताया है।

आपको बता दें कि प्राथमिक शाला अम्बाड़ी के कक्षा दूसरी का छात्र तनिष्क प्रजापति कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले अपने भाई विक्रम के साथ विद्यालय आ रहा था। विद्यालय से लगभग 400 मीटर दूर शिवमंदिर के पास एक आवारा कुत्ते ने अचानक तनिष्क पर हमला बोल दिया जिस पर बड़े भाई ने बहादुरी दिखाते हुए उसे ईंट-पत्थर व डंडे से मारकर भगाया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग छात्र को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांची पहुंचे। मंदिर के पास शोर शराबा सुनकर व भीड़ देखकर शिक्षक भी मौके पर पहुंचे। छात्र के साथ हुई घटना की जानकारी होने पर शिक्षक तत्काल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने छात्र को रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद छात्र को लेकर विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। विदिशा में इलाज के बाद शिक्षक व अभिभावक छात्र को लेकर घर पहुंचे। फिलहाल छात्र पूरी तरह स्वस्थ है।

स्कूल गेट पर ग्रामीणों द्वारा फेंका जाता है कूड़ा व अपशिष्ट

पड़ताल मे पता चला कि ग्रामीणों द्वारा विद्यालय परिसर में ही पहले कूड़ा व अपशिष्ट पदार्थ फेंका जाता था। विभाग द्वारा विद्यालय में फेंसिंग और गेट लगवा दिया गया। विद्यालय में गेट व फेंसिंग हो जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा अब कूड़ा व अपशिष्ट विद्यालय के गेट पर फेंका जाने लगा। कई बार स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। बावजूद इसके अब भी विद्यालय के गेट के बाहर ही ग्रामीणों द्वारा अपशिष्ट पदार्थ व कूड़ा फेंका जाता है। अपशिष्ट पदार्थ व सड़ी गली चीज़ों के चलते आवारा पशुओं का जमावड़ा विद्यालय के आस पास लगा रहता है। इसके चलते आसपास क्षेत्र में दर्जनों आवारा पशु घूमते रहते हैं। कूड़े व अपशिष्ट को यदि नहीं हटाया गया तो ऐसी घटनाएं भविष्य में भी हो सकती हैं। इसमें ग्रामीणों के सहयोग की जरूरत है।

rkpnews@desk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

34 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

35 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

38 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 hour ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

2 hours ago