सबका मालिक एक है

एक आदमी गाय घर ले जा रहा था,
वह आदमी लाख प्रयास कर रहा था,
पर गाय टस से मस नहीं हो रही थी,
उस आदमी को बहुत देर हो गयी थी।

संत साँई यह सारा माजरा देख रहे थे,
वे संत हैं, उनकी दृष्टि अलग होती है,
तभी तो दुनिया उनकी बातें सुन कर,
अपना सिर ही खुजलाती रह जाती है।

संत अचानक ठहाका लगाकर हँसे,
वह आदमी पहले ही खीज रहा था,
संत की हँसी उसे तीर की तरह लगी,
आपको बड़ी हंसी आ रही, वह बोला।

संत अपना झोला हाथ में लेकर बोले,
मैं तुम पर नहीं, खुद पर हँस रहा हूँ,
मैं सोच रहा हूँ कि मैं इस झोले का
मालिक हूँ, या झोला मेरा मालिक है।

इस पर वह अति भोला आदमी बोला,
सोच की क्या बात है आपका झोला,
जैसे गाय मेरी, मैं इसका मालिक,
वैसे ही आपका झोला आप मालिक।

संत ने कहा, नहीं भाई, ये झोला
मेरा मालिक हैं, मैं इसका दास हूँ,
इस झोले को मेरी जरूरत नहीं हैं,
बल्कि मुझे ही इसकी जरूरत हैं।

तुम गाय की रस्सी छोड़ दो, तब जो
जिसके पीछे जायगा वो उसका दास,
इतना कहकर संत ने अपना झोला
नीचे रख दिया व हँसकर चल दिया।

हम अपने को बहुत से धन, दौलत
और सेवकों का मालिक समझते हैं,
परंतु हम मालिक नहीं, मालिक वो है,
क्योंकि उनकी आवश्यकता हमें है।

जो रस्सियाँ पकड़े हुये है, वह दास है,
जिसने सारी रस्सियाँ छोड़ दिया है,
जिसे किसी से कुछ अपेक्षा नही है,
वास्तव में वही असली मालिक है।

सन्त साँई जी की शिक्षा यही है,
कि अपना जीवन उसके भरोसे है,
जो हम सभी का मालिक है और
आदित्य सबका मालिक एक है।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‎

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

14 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

15 minutes ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

18 minutes ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

1 hour ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

1 hour ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

1 hour ago