बहराइच (राष्ट्र की परम्परा )थाना रामगांव पुलिस ने मूर्ति चोरी की घटनाओं में लिप्त एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 04 चोरी की गई मूर्तियां, 03 मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में मंदिरों से मूर्तियां चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर थाना रामगांव पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के 04 सदस्यों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न मंदिरों से चोरी की गई कुल 04 प्रतिमाएं, चोरी में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और बरामद मूर्तियों को संबंधित मंदिरों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में मूर्ति चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…
सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…
हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…
मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…