Categories: Uncategorized

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रेक्षक ने की कलेक्ट्रेट में बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण के चुनाव के मतदान को स्वतंत्र ,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यवेक्षक शिवप्रसाद विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अध्यक्षता में आ रो ,ए आर ओ , नोडल अधिकारियों, जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक। बैठक में पर्यवेक्षक द्वारा कार्मिकों की ड्यूटी मतदान कार्मिकों व रिजर्व कार्मिकों और उनके मतदान प्रशिक्षण के संबंध में बिंदुवार चर्चा की गई। पर्यवेक्षक ने कहा कि अधिकारी चुनाव को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी ढंग से सभी प्रक्रियाओं को संपादित करें, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो आगे उन्होंने यह भी कहा कि यह एक स्थानीय चुनाव है सभी बूथों व सेक्टर का निरीक्षण कर अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि मतदान हेतु पोलिंग पार्टी की रवानगी रूट चार्ट के अनुसार हो तथा पोलिंग पार्टी के सभी कर्मचारी निर्धारित वाहन से जाएं कोई भी मतदान कर्मी किसी अन्य वाहन से न जाए साथ ही सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी के रूट चार्ट तथा मतदान केंद्रों का निरीक्षण निश्चित रूप से कर लें। जिलाधिकारी /निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा निर्वाचन के बूथों पोलिंग पार्टियों व व्यवस्था की जानकारी पर्यवेक्षक को दी गई तथा निर्देशों के अनुपालन को पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा एएसपी आतिश कुमार सिंह ,मुख्य कोषाधिकारी सभी एसडीएम ,नोडल ,सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago