जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए सख्त निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी गरीब व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रखा जाए। वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरुस्ती जैसे मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए।
मेंहदावल तहसील में कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। दोनों ही तहसीलों में अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…