नवागत थाना प्रभारी ने बनकटा थाने का कार्यभार संभाला

देवरिया/भाटपार रानी (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा थाने में नवागत थाना प्रभारी ने सोमवार अपराह्न लगभग 1:00 बजे अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि बनकटा थाना बॉर्डर एरिया में स्थित है, ऐसे में तस्करी जैसी किसी भी अवैध गतिविधि को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई तथ्य सामने आते हैं तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम थाने के समस्त स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व, बीती रात थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने क्षेत्र के अपराधियों में पुलिस की सख्ती की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है। नवागत थाना प्रभारी के सामने यह पहली बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

29 minutes ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

49 minutes ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

2 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

2 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

3 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

4 hours ago