नवीन परती भूमि पर दबंगों का कब्ज़ा,

किसान को खेती से रोका पीड़ित ने लगाई प्रशासन से गुहार, एक साल से तहसील और थाना के चक्कर काट रहा है किसान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र के वीराभांटी गांव निवासी बब्बन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी नवीन परती भूमि संख्या 157, जो खाता संख्या 153 के अंतर्गत आती है और रकबा 0.0810 हेक्टेयर है, पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। किसान को कृषि कार्य करने से लगातार रोका जा रहा है।

पीड़ित बब्बन सिंह ने बताया कि वह इस मामले में अब तक चार बार तहसील समाधान दिवस में और एक बार जिलाधिकारी बलिया को प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। जब वे राजस्व कर्मियों से मिलते हैं तो उन्हें पुलिस के पास भेजा जाता है और जब पुलिस से संपर्क करते हैं तो वे इसे राजस्व विभाग का मामला बताकर टाल देते हैं। इस तरह एक वर्ष से किसान प्रशासनिक विभागों के बीच फुटबॉल बना हुआ है।

पीड़ित ने अपने आवेदन में राजेन्द्र सिंह, रोशन सिंह, जयन्त सिंह तथा दोपनारायण सिंह पर अवैध हस्तक्षेप व कृषि कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराकर दोषियों पर विधिक कार्यवाही की जाए ताकि वह अपनी भूमि पर स्वतंत्र रूप से कृषि कर सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकार एकादश ने पलटा मैच, रोमांचक जीत के साथ ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को 4 विकेट से हराया सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर…

2 hours ago

54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का खजाना: निकला चांदी का छत्र, गहनों के दो संदूक, ताशखाने से मिला रहस्यमयी सामान

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर का 54 साल…

3 hours ago

दीपावली की धूम: बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

दीपावली प्रकाश, स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा एवं नारी सम्मान का पर्व--मोहन द्विवेदी सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय…

3 hours ago

भगवान धन्वंतरि की पूजा कर की गई लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा):भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर मुल्तानी फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के तत्वाधान में…

3 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर और चोर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago

प्रेम सुधा लक्ष्मी हर घर बरसे

समय बीत जाता है यादें रह जाती हैं,कहानी ख़त्म, निशानी रह जाती है,रिश्ते बने रहते…

4 hours ago