Categories: Uncategorized

सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के पथ पर अग्रसर है राष्ट्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार की 11 वर्ष के बेमिसाल कार्यकाल पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव निषाद के संयोजन में नगर पंचायत मगहर में मण्डल संकल्प सभा सम्पन हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के पथ पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्म विश्वास साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मनोज पाण्डेय कहा कि मोदी सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए नित नई-नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
डॉ पाण्डेय बताया कि ने मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना अंतर्गत 81 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त राशन मिलता है, प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्व होने पर महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर देने जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। सबका साथ सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र में मोदी ने कार्य करने का काम किया है।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पारर्चन से हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अत्रेश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, युवा नेता धीरज मिश्र, संदीप वर्मा, विजय गौड़, भगवान दास, अवधेश सिंह, अतुल, चंदन, दीपक, धर्मेंद्र गौड़ सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बहदुरा में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, सब-कुछ जलकर हुआ राख

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के बहदुरा के बघौता गांव में शार्ट सर्किट से…

60 minutes ago

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: कुशीनगर में नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव और योजनाओं की जमीनी समीक्षा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शनिवार को कुशीनगर जनपद…

1 hour ago

मंज़िल और गन्तव्य

जीवन में प्रतिपल धैर्य रखकर अपनाकर्तव्य पालन निरंतर करना होगा,क्योंकि उचित समय आने पर हीकिसी…

1 hour ago

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का निधन पुलिस विभाग में शोक

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुवायां कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का अचानक निधन हो जाने…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में 119 शिकायतें प्राप्त, 25 का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया,…

2 hours ago

गौ सदन में अचानक पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं की खुली पोल

मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…

4 hours ago