सूर्य के एक राशि से निकलकर दूसरे राशि मे जाने को कहते हैं संक्रांति – आचार्य अजय शुक्ल

इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 को

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी दिन ग्रहों के राजा भगवान सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि सूर्य के एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं।एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति का समय ही सौर मास है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि देव से मिलने स्वयं उनके पास जाते हैं।चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अतः इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।इस त्योहार के दिन ब्रम्हबेला में उठकर पानी मे गंगा जल और काला तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए।मान्यता है कि इस दिन जल में काला तिल मिलाकर स्नान करने से शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं।साधक को सात अश्वमेध यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त होता है।स्नान करने के बाद पवित्र होकर भगवान सूर्यदेव को अर्ध देना चाहिए।इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले रंग के वस्तुओं व सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए लाल चीजों का दान करना चाहिए।देश के विभिन्न क्षेत्रों में यह त्योहार कई तरह से मनाया जाता है, गुजरात व अगल बगल के प्रांतों में इस दिन पतंगबाजी की जाती है। इस दिन खरमास समाप्त हो जाता है, सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के मांगलिक कार्य भी इस दिन से प्रारंभ हो जाते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

48 minutes ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

2 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

3 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

3 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

5 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

6 hours ago