11 सुकन्याओं के विवाह का संकल्प सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की पहल

पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव व व्यापार मंडल की बैठक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। गुरवलिया बाजार स्थित एसपी पब्लिक स्कूल में पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव और व्यापारिक संगठन के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए 11 सुकन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली गई। पदाधिकारियों के चयन के साथ ही इस सामाजिक पहल को लेकर गहरी चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव समाज के वंचित वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, इस बार समिति ने 11 सुकन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी ली है। यह विवाह कन्या के पिता के घर से ही होंगे ताकि दोनों पक्षों को सामूहिक विवाह में उत्पन्न होने वाली मानसिक असहजता से बचाया जा सके। पत्रकार अखिलेश्वर पांडेय ने इस पहल को स्पष्ट करते हुए कहा कि विवाह हेतु योग्य वर की खोज कन्या पक्ष द्वारा की जाएगी और विवाह की पूरी व्यवस्था, जैसे मंडप सजाना, बारात बुलवाना, बाइक, आभूषण, कपड़े और उच्च गुणवत्ता का गृहस्थी सामान, इन सभी खर्चों का जिम्मा संगठन पर रहेगा। संरक्षक आदित्य विशाल पाठक ने इस पहल को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए कहा कि यह काम समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही संभव हो सकेगा। समाज के हर वर्ग के लोग अगर मिलकर काम करें तो समाज में व्याप्त कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी को अध्यक्ष, आदित्य विशाल पाठक (विद्यालय के निदेशक) और विनोद उर्फ गुड्डू यादव (व्यापार मंडल के अध्यक्ष) को संरक्षक चुना गया। धनंजय मिश्र और सोनू यादव को उपाध्यक्ष, नीरज लाल श्रीवास्तव और मृत्युंजय सिंह मोनू को मंत्री तथा राजेश राय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पारस जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, बबलू जायसवाल, लक्ष्मण चौरसिया, अम्बिका शर्मा, मृत्युंजय पांडेय, प्रमोद यादव, सुनील गुप्ता, आशुतोष मिश्र, डा. शेषनाथ गुप्ता, मैनुद्दीन अंसारी, सत्यम शर्मा, जितेंद्र मिश्र, सोनू गुप्ता, संदीप गुप्ता, धमेंद्र सिंह, प्रधान अमावस यादव, सोनू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

1 hour ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

1 hour ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

2 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

2 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

3 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

3 hours ago