बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील पयागपुर के ग्राम गाजीपुर कोड़री पहुॅचकर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा दैवीय आपदा से पीड़ित अठारह परिवारों को गृह अनुदान एवं अहेतुक सहायता तथा पशु हानि से सम्बन्धित सहायता राशि प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। अग्निकाण्ड से पीड़ित गुडडी, जगत नरायन, राजू, रामवती, राम छबीले, चांदनी देवी, सहित कुल अठारह परिवारों को कुल 4,86,000.00 रूपये का सहायता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक पयागपुर विधायक द्वारा पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी जो झोपड़ियां जली है उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आच्छादित करते हुए पक्का मकान बनवाया जायेगा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पयागपुर राकेश कुमार मौर्य, तहसीलदार पयागपुर रविकान्त द्धिवेदी, भाजपा जिलामंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा डॉ महेन्द्र पाठक, विधायक प्रतिनिधि पयागपुर निशंक त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश सिंह रैकवार, प्रधान राहुल सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, घनश्याम सिंह, मनोज सिंह सेक्टर भाजपा, रमेश गोस्वामी, देवेश सिंह, हरि ओम मिश्र, कृपाराम मिश्रा, हरी सिंह, कुॅवर बाबू सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…