राज्यमंत्री ने डेंगू से लड़ाई लड़ रहे पीड़ित लोगों से भी मुलाकात की

सलेमपुर/देवरीय(राष्ट्र की परम्परा) राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम दशहरा के दिन विधानसभा सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया एवम डेंगू से लड़ाई लड़ रहे पीड़ित लोगों से भी मुलाकात की।
उन्होंने नगर पंचायत सलेमपुर,नगर पंचायत मझौलीराज एवम नगर पंचायत लार को फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।
लोगो को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि तेज बुखार या अन्य लक्षण दिखते ही तुरन्त जांच कराएं।
डेंगू का प्रसार रोकने के लिए अपने स्तर पर भी प्रयास करें और कहीं पर भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि इसी पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं। उन्होंने बताया साफ-सफाई के साथ एंटीलार्बल स्प्रे, फॉगिंग और डेंगू बचाव के प्रति जागरुकता अभियान आदि चलाए जा रहे हैं।
राज्यमंत्री सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 अतुल कुमार को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले डेंगू के प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय से जांच कराई जाए और रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर उसको इलाज मुहैया कराया जाए।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने हरैया सलेमपुर में उमेश गुप्ता के डेंगू से हुए निधन की दुःखद सूचना मिलने के उपरांत उनके आवास पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
राज्यमंत्री ने देवरिया में डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया।
उक्त अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स,अमरनाथ सिंह,दिनेश गुप्ता,विजयबहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

52 minutes ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

2 hours ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

3 hours ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

3 hours ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

3 hours ago