बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिकन्दरपुर क्षेत्र में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को तहसील परिसर में, जबकि बुधवार को नगर पंचायत अंतर्गत मदरसा दारुल उलूम सरकार आसी में पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया।
तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सी.पी. यादव के साथ समस्त कानूनगो व लेखपालों ने सहभागिता की। इस दौरान दर्जनों पौधे लगाए गए और उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी। अधिकारियों ने आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की।
इसी क्रम में बुधवार को ही मदरसा दारुल उलूम सरकार आसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद रहमतुल्लाह ने पौधा लगाकर किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बढ़ता तापमान समस्त जीवन के लिए खतरा बनता जा रहा है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
मदरसे में एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी शिक्षकों व छात्रों ने ली। कार्यक्रम में एहसान अहमद, फिरोज अख्तर, मोहम्मद हामिद, नसीम अहमद, मोहम्मद शोएब, शाहिद अली सहित कई शिक्षक-कर्मी उपस्थित रहे।
इन दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया, साथ ही हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में ठोस पहल की गई।
फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…
लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…
मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…