Categories: Uncategorized

महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी रिसिया का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिला जनसुनवाई के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिसिया का निरीक्षण कर अस्पताल भवन व परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सालय की ओर से मरीज़ों व उनके तीमारदारों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं इत्यादि के बारे जानकारी प्राप्त की। सीएचसी पहुंचकर अंजू प्रजापति ने ओपीडी, लेवर रूम, पैथालोजी, वार्ड, रसोई घर, औषधि कक्ष व अधीक्षक कक्ष का निरीक्षण कर चिकित्सकों व पैरा मिडिकल स्टाफ की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय समस्त चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित मिला।
ओ.पी.डी. के बारे में जानकारी करने पर अधीक्षक डॉ. प्रत्युष सिंह ने बताया कि अब तक 182 मरीज़ों का पंजीकरण हुआ है। आईपीडी के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि वर्तमान 12 मरीज़ भर्ती हैं। सदस्य अंजू प्रजापति ने वार्ड में जाकर भर्ती मरीज़ों से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं तथा भोजन की गुणवत्ता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। भोजन के बारे में पाया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार मरीज़ों को भोजन परोसा गया है। मरीज़ों व उनके साथ मौजूद तीमारदारों ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए यह भी बताया कि सारी दवायें चिकित्सालय से ही दी जा रही हैं। महिला आयोग की सदस्य ने अधीक्षक डॉ. सिंह को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों को शासन की मंशानुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। शरद ऋतु को देखते हुए सदस्य ने अधीक्षक को परिसर में अलाव की व्यवस्था करने तथा चिकित्सालय भवन व परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार, महिला थानाध्यक्ष मंजू यादव, चिकित्सक डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. आर.पी. राठौर, डॉ. अफज़ालव डॉ. आसिफ तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

10 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

10 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

11 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

11 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

11 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

11 hours ago