डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ समिति (शासी निकाय) के कार्यक्रमों/संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतको की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह ने एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी को अगवत कराया। जिलाधिकारी ने विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम पर प्रभारी नियत्रंण एवं कार्यवाही के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए।
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं आर.एम. एन.सी.एस की समीक्षा बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति/सुधार की भी समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जनपदीय कार्यक्रम क्रियान्वयन निकाय की समीक्षा सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अन्तर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यो का फीड बैक भी जनसामान्य से लिया जाता रहे।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पूरे स्वास्थ्य विभाग को फील्ड में एक्टिवेट करें व स्वास्थ्य संकेतको में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं।
उन्होंने सभी अधीक्षकों को लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराते हुए इसकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालयो में ओपीडी प्रगति, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, उसके सापेक्ष उपचारित लाभार्थियों की अद्यतन स्थिति, जन्म पंजीकरण, स्टिलबर्थ रेशियो, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना मे भुगतान की स्थिति, आशाओं का भुगतान, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, ईसंजीवनी आईपीडी, ओपीडी, संचारी रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित को दिये।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ.महेश प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामरतन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वी.पी. पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, एपीपी डोमोलाजिस्ट डा. मुबारक अली, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सोहन गुप्ता, डीपीएम विनित कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एसडी ओझा, जिला समन्वयक संतोषी, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलिस लाइन देवरिया में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने…

13 minutes ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 128 वाहन चालकों पर कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…

16 minutes ago

मिशन शक्ति के तहत जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म पर विशेष आयोजन

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में…

19 minutes ago

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ…

40 minutes ago

बरहज रेलवे के विस्तार एवं सुदृढ़ व्यवस्था की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)23 फरवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में बरहज…

43 minutes ago

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बलिया के थाना उभांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से…

45 minutes ago