युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रोत्साहन हेतु खेल सामग्री वितरित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में युवा कल्याण विभाग द्वारा 58 युवक मंगल दल एवं 47 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री का वितरण किया गया। प्रत्येक मंगल दल को 05 वालीबाल, 05 फुटबाल, वालीबाल नेट, एयर पम्प, फुटबाल, फिटनेस ट्यूट, 03 स्किपिंग रोप, 02 बैग प्रदान किया गया। इस दौरान मंगल दलों से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने खेल के महत्व के बारे बताया और उनसे खेल मैदानों व ग्रामीण स्टेडियमों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मंगल दलों से वार्ता कर उन गांवों की सूची उपलब्ध करायी जाए, जहाँ पर खेल मैदान नहीं हैं, ताकि ऐसे गांवों में खेल मैदानों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित 108 युवक मंगल दल एवं 108 महिला मंगल दलों के लिए शासन द्वारा खेल किट उपलब्ध कराया गया है। इनमें 105 को आज जिलाधिकारी द्वारा खेल सामग्री का वितरण किया गया है, शेष मंगल दलों को ब्लॉकवार उपलब्ध करा दिया जायेगा ।

प्रोत्साहन खेल सामग्री वितरण के दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सुनील कुमार गौतम कनिष्ठ लिपिक, बृजेश यादव व्यायाम प्रशिक्षक, जितेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी परतावल, रामूमरत, यशवन्त कुमार पटेल, काशीनाथ, लक्ष्मण प्रसाद, रमेश चन्द, अंगद कुमार आदि युवक व महिला मंगल दल के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

21 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago