मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार

मुंबई एजेंसी। मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी देने वाले गुमनाम फोन कॉल के मामले में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम ने बुधवार आधी रात के करीब संदिग्ध राकेश कुमार मिश्र को दरभंगा जिले से पकड़ा और उसे बृहस्पतिवार को यहां लाया गया।

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बुधवार को दो फोन कॉल आए, जिसमें अज्ञात कॉल करने वाले ने दक्षिण मुंबई में अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के साथ अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले ने उद्योगपति और उसके परिवार के सदस्यों को भी धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि मिश्र को यहां की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

3 minutes ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

10 minutes ago

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

33 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

38 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

44 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

49 minutes ago