उतरौला (बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) उतरौला कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले में एक मजलिस स्वर्गीय इशरत हुसैन फौजी के चालीसवें की हुई जिसकी खेताबत बाहर से आये हुए मौलाना हुज्जतुल इस्लाम आली जनाब अली अब्बास ज़ैनबी ने की। मजलिस का संचालन मौलाना जायर अब्बास साहब किब्ला पेश नमाज़ अमया देवरिया ने की। सर्व प्रथम तिलावत ए कुरआन से मौलाना ज़ायर अब्बास ने शुरुआत की फिर शायर ए अहेलेबैत अली जाफ़री ने अपने कीमती अशआर से जनाबे फात्मा ज़हरा को खराजे अक़ीदत पेश किया फिर मौलाना अली अब्बान ज़ैनबी साहब ने कुरआन की उस आयत को गुफ़्तगू का मौज़ू बनाया जिसमे अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त अपने बन्दों से अपने माता पिता से अच्छा बर्ताव करने की हिदायत देता है मौलाना ने माँ और बाप की सेवा करने में जो फायदा वो बयान किया। उसके बाद उन्होंने इमाम हुसैन अ०स० का मसायब बयान किया जिस पर अजादारों ने जम कर अश्क बहाये। मजलिस में मौलाना सिब्ते हैदर साहब, मौलाना मोहम्मद अली साहब किब्ला के साथ डॉ लालडले हुसैन वली रिज़वी, अकबर रिज़वी, हज्जन नवाब हेलाल रिज़वी, जन्नन हुसैन, सरफ़राज़ अली, आसिफ़ रिज़वी आदि लोगो ने
आकर शिरकत की ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…