कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त 2023..
कसया-तमकुहीरोड सड़क पर स्थित तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर लक्ष्मीपुर मोड़ पर बरसात में जलभराव से आवागमन दुश्वार हो गया है। चार वर्षों से परेशानी झेल रहे लोगों ने सड़क का उच्चीकरण कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
बताते चलें कि उक्त सड़क के 24 वें व 25 वें किलोमीटर के बीच मौजूद उक्त चौराहा पर सौ से अधिक दुकानें व बड़ौदा यूपी बैंक मौजूद है।
👉जाम नाली से उठ रही बदबू, लोगों का जीना दुर्भर
यहां से एक सड़क तमकुहीराज तहसील व ब्लाक मुख्यालय को जोड़ती है तो दूसरी सड़क गौरीश्रीराम रेलवे स्टेशन को। चार वर्ष पूर्व जब उक्त मार्ग टू लेन में परिवर्तित हुई तो लक्ष्मीपुर मोड़ के सामने सड़क नीची रह गई। हल्की बरसात में भी यहां लगभग 75 मीटर के दायरे में जलभराव हो जाता है। हांलाकि वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत से सड़क के दोनो तरफ नाली का निर्माण हुआ, लेकिन जगह जगह नाली मे अवरोध होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती और जाम नाली से बदबू आती रहती है, लोगों का जीना दुर्भर हो गया है। बडे वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी का छींटा पड़ता है तो पानी कम होने पर कीचड़ दुर्घटना का सबब बनता है। व्यवसाई रजनीश राय, शिक्षक मनीष राय, शंभू गुप्ता, हारुन अंसारी, मेवालाल बरनवाल, शाकिर अंसारी, रामनाथ गुप्ता आदि ने जिम्मेदारों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है।
संवादाता कुशीनगर…
काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…