दीपावली के दिन हुये बवाल के मुख्य आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर रहा है आरोपी

कनौज Rkpnews दीपावली के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए हिंसक बवाल के मुख्‍य आरोपी एवं 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। अधिकारी के मुताबिक, दीपावली के दूसरे दिन सदर कोतवाली के चिरैयागंज मोहल्ले की काशीराम कॉलोनी में फैजी नाम के एक युवक ने 10-15 लोगों के साथ मोहल्ला नखाशा निवासी निखिल मिश्रा और मोहल्ला कानून गोयान निवासी चित्रांशु शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया था।

हमले में निखिल मिश्रा और चित्रांशु शर्मा बुरी तरह घायल हो गए थे। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को संभाल लिया गया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पैंदाबाद तिराहे के पास अवैध हथियारों के साथ कुछ अपराधी वारदात करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही निगरानी टीम और पुलिस बल ने वहां पहुंचकर तिराहे को चारों तरफ से घेर लिया। सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे घेरकर पकड़ लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान चिरैयागंज हिंसा के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी फैजी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि फैजी की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। सिंह के मुताबिक, फैजी के साथी अंधेरे का फायदाउठाकर मौके से भाग गए। उन्‍होंने कहा कि घायल फैजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

18 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

19 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

19 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

19 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago