सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। हल्की से बरसात मे सूख रहे गन्ने की फसल को सजीवनी मिली वही रास्ते मे सड़कों की खराब होने से आवागमन मे परेशानी ।
विकास खण्ड रेहरा बाजार के सादुल्लानगर कस्बे के लोग जल निकासी की व्यवस्था ना होने से जलभराव, गंदगी व संक्रामक रोगों के फैलने के खतरे के बीच नरकिय जीवन व्यतीत करने को विवस हैं। जहाँ हल्की सी बारिश भी लोगों के लिए आफ़त बनकर आती है। गलियों चौराहो में पानी भर जाता है, कीचड़ से हाजी इस्माइल वाली गली लथपथ हो जाते हैं, और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासी शिवराम,ओमकार,विनय,राजित , नसीम व अताउल्लाह बने बताया कि”हम लोग कई सालों से नाली बनवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। हर बार चुनाव में वादे होते हैं, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी और जलभराव से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बुजुर्गों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बबलू,रमेश,राकेश व गबोधर ,राम करन ने बताया कि “कीचड़ और बदबू से बीमारियाँ फैल रही हैं। रोजमर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित है।घरों का गंदा पानी जमा होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है।जिससे नालियां बन जाए तो राहगीर कि समस्या से निजात मिलने कि मांग की है ।
उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जांच कर सम्बन्धित विभाग के लिए निजात के लिए पत्र लिखा जाएगा।।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…