चौकी इंचार्ज की पिटाई होता देख दौड़े पुलिस कर्मी, किया बीच बचाव
महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई किया। इससे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों के बीच- बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के एक मामले को लेकर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस बीच चौकी प्रभारी अभ्रदता करने लगे। यह देखकर अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और अधिवक्ताओं का समूह चौकी इंचार्ज पर टूट पड़ाl अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखकर चौकी इंचार्ज भागने लगे तो अधिवक्ताओं ने दौड़ा कर पिटाई कर दी। चौकी इंचार्ज को पिटता देख पुलिस कर्मी दौड़े और अधिवक्ताओं से मान मनौवल कर उन्हें छुड़ाया।
इस घटना से पुलिस महकमे में हडक़म्प मच गया। चौकी इंचार्ज की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुष्कर्मी को पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार संत कबीर…
ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की आकस्मिक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर महराजगंज…
मिलावटी दूध,पनीर और दुग्ध उत्पादों पर बढ़ता संकट-भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती…
🔱 शास्त्रोक्त पौराणिक कथा “जब धर्म ने पाया अपना दूत: श्रीराम–हनुमान प्रथम साक्षात्कार और भक्ति…
इतिहास के पन्नों में अमर 23 दिसंबर: देश-दुनिया को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्वों को…
चौधरी चरण सिंह (1902) – किसानों की आवाज़ बने भारत के पाँचवें प्रधानमंत्रीचौधरी चरण सिंह…