मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
पोस्टमार्टम थाना रानीपुर जनपद मऊ द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव की लावारिस शव यात्रा वतानुकूलित शवालय मऊ से मंगलवार को जय शिव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ, देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ देवाश्रम के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची, जहाँ अपरान्ह 2:30बजे शव को पूरे विधान से जिला चिकित्सालय मऊ के चीफ फार्मेसिस्ट व देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी. एन. सिंह द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च मनोज कुमार सिंह निवासी नसीरपुर कला जनपद बलिया द्वारा सहर्ष वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय,नमो नारायण सिंह, राम नाथ राम,दया राम यादव, अमरेश, राजेश सिंह, कल्पनाथ , छविलाल , मुन्ना व संतोष व मालक यादव सहित पी. एन. सिंह सम्मिलित रहे l उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश उनके ज्ञात होने व परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…