पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर धार्मिक पुस्तकें व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं किया बरामद
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रौनापार थाने की पुलिस ने कादीपुर गांव में दबिश देकर आरोपित दम्पती को गिरफ्तार किया है।
आप को बताते चले कि रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर निवासी आशीष गुप्ता पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र दलसिंगार व उसकी पत्नी कांती देवी पर गरीब व असाध्य रोग से पीड़ित लोगों को ठीक करने का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की विवेचना में जुटी पुलिस ने रविवार को आरोपित किए गए दम्पती के घर दबिश देकर वहां से ईसाई धर्म से संबंधित धार्मिक पुस्तकें व अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी करते हुए, दम्पती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल रवाना कर दियाl
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…