देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबे द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार देवरिया में जनपद देवरिया से संबंधित कुल 828 बंदी निरुद्ध थे। जेल चिक्तिसालय निरीक्षण में कुल 06 बंदी भर्ती मिले। बंदियों द्वारा बताया गया की नाश्ते में चाय व चना तथा भोजन में चावल, रोटी, अरहर दाल, आलू और बोड़ा की सब्जी बनी थी। निरीक्षण में पाकशाला, बैरकों तथा चिकित्सालय की साफ सफाई रखने व निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध महिला बैरक में महिला बंदी सुभावती देवी, पुष्पा देवी, राधा गुप्ता प्रियंका, गमलावती, तथा संध्या देवी की समस्याओं को सुना गया, निःशुल्क अधिवक्ता, नियमित रूप से बीमार महिला बंदियों के लिए दवा, मानक के अनुसार भोजन हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया। जेल के बंदियों के सुरक्षा, विधिक सहायता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं।
जेल विधिक सहायता किलिनिक व बैरक का निरीक्षण करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि जिन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता हैं, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को उपलब्ध कराये जिससे उन्हें विधिक सहायता दी जा सकें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी व वंदना, उप कारापाल मोतीलाल वर्मा, चिकित्साधिकारी डाo आनंद मणि त्रिपाठी, डाo विकास व दीपक कुमार त्रिपाठी तथा अन्य बंदी रक्षक उपस्थित रहें।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…