भगवान महावीर के आदर्श और संदेश “जियो और जीने दो” की अवधारणा का पोषक – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )जैन पंथ के संस्थापक भगवान महावीर प्राकट्योत्सव पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भगवान महावीर के बताए मार्ग और उपदेशों को आत्मसात कर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भगवान महावीर का सत्य, अहिंसा और आत्मसंयम का संदेश जियो और जीने दो की अवधारणा का पोषक है । भगवान महावीर के यह संदेश विश्व की संपूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय एवं उपयोगी है। भगवान महावीर के संदेश न केवल मानव जाति, वरन सृष्टि के समस्त प्राणियों के जीने के अधिकार और उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने भगवान महावीर प्राकट्योत्सव पर कहा कि मानव जाति भगवान महावीर के आदर्शों से भटक गई है। यही कारण है कि अपने अपने वर्चस्व को स्थापित करने के लिए सभी राष्ट्र युद्ध की विभीषिका का सामना कर रहे हैं। युद्ध की विभीषिका से बचने के लिए भगवान महावीर के आदर्शों पर वापस लौटना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के आदर्श और संदेश कालजयी हैं और पृथ्वी पर जीवन रहने तक मानव जाति को सत्य, अहिंसा और आत्म संयम की प्रेरणा देते रहेंगे। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी।
बी एन तिवारी ने कहा कि भगवान महावीर ने मानव जाति के कल्याण के लिए जैन पंथ स्थापित किया। जैन समाज और उनका पंथ सनातन धर्म का अविभाज्य अंग और गौरव है। उन्होंने भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म वैशाली में ईसा पूर्व सन 599 में राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के यहां हुआ। उनका नाम वर्धमान रखा गया। 30 वर्ष की युवा अवस्था में ही वर्धमान ने सांसारिक जीवन का परित्याग कर आत्मज्ञान प्राप्ति के लिए साधना आरंभ की। 12 साल की कठिन तपस्या के बाद उन्हें परम दिव्य आत्मज्ञान प्राप्त हुआ और वर्धमान ने महावीर ( महान वीर ) के नाम से ख्याति अर्जित की। दिव्य आत्मज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान महावीर ने अपना पूरा जीवन मानव जाति और सम्पूर्ण प्राणी जगत की सेवा और कल्याण में समर्पित कर दिया। ईसा पूर्व सन 527 में भगवान महावीर ने 72 वर्ष की अवस्था में मोक्ष प्राप्त कर अपने उपदेशों और आदर्शों से सदैव के लिए अमर हो गए।
बी एन तिवारी ने भगवान महावीर को नमन करते हुए कहा कि भगवान महावीर के आदर्शों पर चलकर ही भारत विश्व को युद्ध की विभीषिका से बचाने में विश्व का नेतृत्व कर सकता है। भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाकर भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

38 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

38 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

2 hours ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

2 hours ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

2 hours ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

2 hours ago