जनपद के 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बाधित

बृजमनगंज के 20 तथा धनी के 28 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओं नोटिस दिया गया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तमाम अनियमिताएं पायीं गई जिससे 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का वेतन बाधित किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में पाये गये कमियों,विभागीय कार्यों में लापरवाही यथा पोषण ट्रैकर की फीडिंग में उदासीनता, पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत, केन्द्र संचालन में लापरवाही इत्यादि के आधार पर 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बाधित किये जाने का आदेश दिया है जिनमें बाल विकास परियोजना सदर 04, पनियरा 24, परतावल 08, सिसवां 03, निचलौल 05,फरेंदा,05 लक्ष्मीपुर 04 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर कार्यवाही की गयी है। उक्त के अलावा बाल विकास परियोजना बृजमनगंज के 20 तथा धानी के 28 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी घुघली को आईजी आरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर चेतावनी जारी किया गया। साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी को निर्देश दिए गये हैं कि विभागीय कार्यों का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि पोषाहार वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगा। विभागीय कार्यों का सत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर तत्काल संज्ञान में लायें जिससे कठोर कार्यवाही किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

5 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

8 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

8 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

8 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

8 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

9 hours ago