सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 50 बेड के नए अस्पताल का मन्त्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को अस्पताल की सौगात दी।
इसके अतिरिक्त सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 बेड का आईसीयू एवं बीपीएचयू बनाया जाएगा।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सलेमपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिस भी संसाधन की जरूरत पड़ेगी, स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। सारी सुविधा लोगों को मिलेगी। प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
यह अस्पताल इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, यहाँ कम खर्च में लोगों को प्राथमिक और आकस्मिक इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सेवा देने के लिए संकल्पित है।
सीएमओ डॉ0 राजेश झा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,अभिषेक जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अजय दूबे वत्स,बीके शुक्ला, बृजेश धर दूबे, पुनीत शाही,मुरली मिश्र,सन्दीप श्रीवास्तव, अवधेश यादव,अशोक तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,राजीव मिश्र,रामेश्वर सिंह,विनय तिवारी,नागेन्द्र गुप्ता,मोहित मद्देशिया, श्रीराम यादव,बचनदेव गोंड़,इन्द्रजित मौर्य, जयप्रकाश शाह,अमरदत्त यादव,सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…