February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

कोहरे के कहर ने रोक दिया गति तो प्लाइट को लैंड में आई दिक्कत यात्री होने लगे परेशान

गोरखपुर (राष्ट्र की परंपरा) ठंड का असर और कोहरे के कहर ने जुल्म ढाना शुरू कर दिया ,कोहरे के जुल्म के शिकार आने-जाने यात्री हो रहे हैं और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है गुरुवार के दिन बस और रेल सफर पर कोहरे का साफ असर दिख रहा है।

खराब मौसम के चलते कई ट्रेन जहां रद्द की गई हैं वही दूरी से आने वाली ट्रेनें काफी विलंबित हैं बसों के पहियों को भी गति नहीं मिल पा रही है।ऐसे में हवाई सेवाओं की स्थिति भी खराब है फ्लाइट गंतव्य के लिए उड़ाने तो भर रही हैं लेकिन घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट पर लैंड करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यात्रियों को गोरखपुर उतारने की इजाजत नही दी गई।