Categories: Uncategorized

गाजे-बाजे बाजे के साथ निकाली श्री रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटहरा में श्री श्री 108 श्री रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। महायज्ञ शुरू कराने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में शामिल लोग जहां गगन भेदी जयकारे लगा रहे थे वही महिलाए मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थी।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत कटहरा स्थित प्राचीन शिव मन्दिर प्रांगण में श्री श्री 108 श्री रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल प्राचीन शिव मन्दिर कटहरा से किया गया।कलश यात्रा में शामिल लोग जहा गगन भेदी जय कारे लगा रहे थे वही क्षेत्र के उत्साही युवक गाजे -बाजे के धुन पर थिरकते नजर आ रहे थे।कलश यात्रा में सामिल लोग बागापार,पिपरा,
बेलवा काजी,विजयपुर, बरगदवां राजा, केवलापुर खुर्द होते हुए रोहिन नदी स्थित चानकी घाट , पहुंच कर यज्ञाचार्य अभयानंद पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुंवारी कन्याओं ने अपने कलश में जल भरा और यज्ञ स्थल की ओर रवाना हो गए । 351 कुंवारी कन्याओं ने अपने कलश में जल भरने के लिए सिर पर कलश उठाया। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। मन्त्रों की गूंज धूप अगरबत्ती की सुगंध से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। रात के समय श्री कृष्णा अवध मिथिला संयुक्त आदर्श रामलीला मण्डल राजघाट रावत मन्दिर अयोध्या धाम के कलाकारों द्वारा राम चरित मानस पाठ पर आधारित भगवान राम के चरित्र चित्रण को खेल कर दिखाया जाएगा।यज्ञ को पूर्ण कराने में महंथ बहरैची दास, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सोमनाथ सिंह,ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, पूर्व प्रधान राधेश्याम साहनी,बेचन साहनी, रामभजन यादव, मिथिलेश सिंह, जनार्दन साहनी,श्रीराम साहनी, बीर बहादुर, वैजनाथ मौर्य,पप्पू सिंह,प्रमोद चौहान,गोविंद चौधरी, महेन्द्र साहनी,जितेन्द्र यादव,सिकन्दर, रामबचन साहनी, रामबृक्ष साहनी, इन्द्रजीत राय, ज्ञान प्रकाश राय, यमुना चौहान, जय सिंह,चंद्र भूषण, तेज प्रताप सिंह, सहित समस्त ग्राम वासी पूर्ण मनोयोग से लगे हुए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

4 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

17 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

23 minutes ago

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

1 hour ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

1 hour ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

1 hour ago