गाजे-बाजे के साथ निकाली शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द स्थित राजगढ़ समय माता मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। महायज्ञ शुरू कराने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा में शामिल लोग जहा गगन भेदी जयकारे लगा रहे थे वही महिलाए मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थी।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द स्थित राजगढ़ समय माता मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। महायज्ञ शुरू कराने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल राजगढ़ समय माता मंदिर से किया गया। कलश यात्रा में शामिल लोग जहा गगन भेदी जयकारे लगा रहे थे वही क्षेत्र के उत्साही युवक गाजे बाजे के धुन पर थिरकते नजर आ रहे थे।कलश यात्रा में सामिल लोग सलामत गढ़, बरगदवां राजा, विजयपुर, परासखाड़,झुगवां से होते हुए रोहिन नदी स्थित चानकी घाट पहुंचकर यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुंवारी कन्याओं ने अपने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल की ओर रवाना हो गये। 251 कुंवारी कन्याओं ने अपने कलश में जल भरने के लिए सिर पर कलश उठाया था। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। मन्त्रों की गूंज धूप, अगरबत्ती की सुगन्ध से पूरा बातावरण भक्तिमय हो गया।दिन व रात के समय रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा राम चरित मानस पर आधारित भगवान राम के चरित्र चित्रण को खेल कर दिखाया जायेगा। यज्ञ को पूर्ण कराने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परीखन गुप्ता,पुजारी श्यामसुंदर मद्धेशिया, सुनील कुमार,हरिश्चंद्र गुप्ता,उमेश यादव, गोपाल पासवान,जितेंद्र सिंह,अंगद चौहान, विश्वंभर,विनोद गुप्ता, राम नारायण सिंह, श्यामू पासवान,केदार पासवान, सोनू साहनी,राजकुमार गौतम, विजय यादव, पिंटू यादव सहित समस्त ग्राम वासी पूर्ण मनोयोग के साथ लगे हुए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

10 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

23 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

29 minutes ago

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

2 hours ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

2 hours ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

2 hours ago