सरकार का गड्ढे भरने का वादा निकला खोखला, कुर्ला की सड़कों पर मंडरा रहा हादसों का खतरा


समाजसेवक अकील खटीक ने एल विभाग मनपा प्रशासन को घेरा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मॉनसून की दस्तक के साथ ही एक बार फिर मुंबई की सड़कों की खस्ताहाल स्थिति सरकार की वादाखिलाफी को उजागर कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने मानसून से पहले सभी सड़कों के गड्ढों को भरने का दावा किया था, लेकिन कुर्ला स्थित एल विभाग मनपा क्षेत्र की सड़कों की हालत देख ऐसा लगता है जैसे यह वादा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया।

सड़कों पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दुपहिया वाहन सवारों को सबसे ज़्यादा परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान जलभराव से गड्ढे नजर नहीं आते और रोज़ाना हादसों का खतरा बना रहता है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर समाजसेवक अकील खटीक ने एल विभाग मनपा प्रशासन और राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा,

“सरकार ने दावा किया था कि मानसून से पहले सभी गड्ढों की मरम्मत होगी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बार-बार शिकायतों के बावजूद मनपा अधिकारी न कार्रवाई करते हैं और न ही जिम्मेदारों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाते हैं।”

स्थानीय नागरिकों की भी यही मांग है कि सड़कों की मरम्मत में और देरी न की जाए, वरना आने वाले दिनों में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

खटीक ने प्रशासन से मांग की है कि एल विभाग में अविलंब सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

6 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

9 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

16 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

16 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

16 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

16 hours ago