स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा ने नदी में कूद कर जान दी

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा ने नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा धनघटा थाना क्षेत्र के दुघरा कला की निवासी थी। अज्ञात कारणों से मुखलिसपुर पुल से उसने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में छात्रा की तलाश शुरू कर दी। घंटों प्रयास के बाद नदी में उसका शव गोताखोरों के सहयोग से पुलिस ने बरामद किया।
धनघटा थाना क्षेत्र के दुघरा कला निवासी संजना उम्र 16 वर्ष पुत्री कुशहर रोज की भांति मंगलवार को साइकिल से नाथनगर पढ़ने जा रही थी। अज्ञात कारणों से मुखलिसपुर पुल पर साइकिल व आधार कार्ड तथा अपना बैग रखकर नदी में छलांग लगा दी। मौके पर गुजर रहे लोगों ने छात्रा को छलांग लगाते देख शोर मचाया तथा घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची महुली व धनघटा पुलिस नदी में कूदी छात्रा की तलाश शुरू कर दी।
घंटों के मशक्कत के बाद महोली पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से शव को बरामद किया और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महुली ने बताया कि लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से गोताखोरों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल है। वहीं उनका कहना है कि घर से रोज की तरह ही खुशी-खुशी स्कूल जाने के लिए साइकिल से गई थी। अनहोनी के वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

38 minutes ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

49 minutes ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

1 hour ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

3 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

4 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

4 hours ago