वन क्षेत्राधिकारी ने प्रभात फेरी निकाल कर वृक्षारोपण का दिया संदेश

प्रभात फेरी यात्रा के अध्यक्ष रहे जिला पंचायत सदस्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नेपाल भारत सीमावर्ती क्षेत्र के नगर पंचायत रुपईडीहा में शुक्रवार की सुबह रुपईडीहा रेंज कार्यालय से गाजे बाजे के साथ वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण के उद्देश्य पर पौधों की प्रभात फेरी यात्रा निकाली गई, प्रभात फेरी यात्रा में मुख्य अतिथि रहें जिला पंचायत सदस्य संदीप जैसवाल यात्रा सहभागिता में सैकड़ों लोग शामिल रहे ।
फेरी यात्रा का नेतृत्व वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव , डिप्टी रेंजर विनय राना, एसएसबी जवान, पत्रकार बंधु , सरस्वती विद्या मंदिर अध्यापक व छात्र / छात्राओं सहित सभी ने हाथों में पौधे लेकर पैदल फेरी यात्रा किया और वृक्षारोपण पर जागरूकता का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्य महान् , एक वृक्ष दस पुत्र समान। फेरी यात्रा कार्यालय से होते हुए नोमैन्स लैंड तक पहुंची फिर नोमैन्स लैंड से फेरी यात्रा सेंट्रल बैंक चौराहे से वन परिसर में पहुंचकर कर समापन किया गया। वन रेंज कार्यालय प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल व वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव एवं एसएसबी के इंचार्ज भास्कर एवं
पत्रकार बंधुओं सहित दर्जनों पौधों का रोपण किया गया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष है तो हमारा जीवन है। इसलिए सभी लोग अपने खेतों में व आंगन में पौधे लगाएं। जिससे वातावरण हराभरा रहे। हमें शुद्ध वातावरण शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके और होने वाले अनेकों बीमारियों से हम सभी लोग बच सकें।
इस क्रम में वन क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा वन महोत्सव पर यह कार्यक्रम हमारा लगातार चलाया जा रहा है । अभी ख़ास करके सरकारी परिक्षेत्रों में वृक्षारोपण का का यह सत्र चल रहा है । इस मौके पर एसएसबी निरीक्षक भास्कर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सोनकर, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी बिनय राना, वन दरोगा अरशद खान, वन रक्षक ब्रह्मदेव, अनंतराम, लिपिक गिरीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, संजय वर्मा, शेर सिंह कसौधन , संतोष मिश्रा, अमित मद्धेशिया , धीरेन्द्र छत कुमार शर्मा, नीरज बर्नवाल , रजा इमाम रिजवी व एसएसबी जवान, समाजसेवी , स्कूली छात्र छात्राओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

2 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

3 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

4 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

4 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

4 hours ago