फरिहा में रैक पॉइन्ट के संचालन के उपरान्त यूरिया की प्रथम रैक प्राप्त हुई

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर गगनदीप सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि, जनपद आजमगढ़ में स्थान फरिहा में रैक पॉइंट के संचालन होने के उपरांत इफको यूरिया 2653 मेट्रिक टन की प्रथम रैक प्राप्त हुई है। वर्तमान में फरिहा रैक पॉइंट प्रारंभ होने के बाद अब जनपद को किसी भी प्रकार से उर्वरक आपूर्ति में विलम्ब नहीं होगा, तथा उर्वरक आपूर्ति अनवरत जारी रहेगी।
शुक्रवार को प्राप्त शिकायत पर निम्नलिखित 03 खाद के दुकानदारो का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है। इसकी सूची निम्न लिखित है।
मित्ता प्रसाद एवं अनिल कुमार, आजमगढ़ का लाइसेंस इसलिए निलंबित किया जा रहा है क्योंकि इन्होंने निलंबित फुटकर उर्वरक विक्रेता को यूरिया आपूर्ति किया है।सिंह उर्वरक भण्डार गोपालगंज का लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी इनके द्वारा यूरिया आपूर्ति, मित्ता प्रसाद एवं अनिल कुमार से प्राप्त की गई इसलिए इनको कठोर चेतावनी निर्गत की जा रही है।
एग्री क्लिनिक बसई का लाइसेंस इसलिए निलम्बित किया जा रहा है क्योंकि इन्होंने मिता प्रसाद एवं अनिल कुमार थोक विक्रेता के साथ गैरकानूनी तरीके से शामिल होकर, सिंह उर्वरक भंडार गोपालगंज को यूरिया आपूर्ति कराने के कारण।
जनपद के समस्त खाद के दुकानदारों को निर्देशित किया कि कोई भी दुकानदार निर्धारित दर से, अधिक दर पर उर्वरक बिक्री ना करे तथा सभी दुकानदार अपने-अपने पॉइंट ऑफ सेल मशीन को चेक कर ले, यदि उनके पॉइंट ऑफ सेल मशीन में किसी भी प्रकार का यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है तो उसको नियमानुसार खारिज करते रहे अन्यथा संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
जनपद के सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि खाद पॉइंट ऑफ सेल (पोस) मशीन से ही बिक्री किया जाए तथा स्टॉक रजिस्टर एवं विक्री रजिस्टर प्रतिदिन पूर्ण किया जाए। स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर अपूर्ण होने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध लाइसेंस निलंबित करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी।
किसी भी प्रकार की समस्या के लिए किसान सहकारी समितियों के अधिकारी के मोबाइल नंबर 94513 02740 / 97933 72403 तथा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9450753720/ 9453072429/ 7839882455 पर संपर्क कर अपनी कठिनाई/परेशानी का निस्तारण आसानी से करा सकते हैं।
खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड एवं खतौनी अनिवार्य है। एक किसान एक समय में एक ही बोरी खरीदें। साथ ही जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जनपद में खाद की सप्लाई जारी रहेगी, किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने पाएगी। किसान किसी भी प्रतिष्ठान पर भीड़ ना लगाएं और न ही कानून व्यवस्था को हाथ में ले।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago