07 अगस्त से 12 अगस्त तक सघन इंद्रधनुष मिशन 5.0 का प्रथम चरण होगा प्रारंभ

मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 12 तरह की बीमारियों से सुरक्षा के लिए 11 तरह के टीके लगाए जाएंगे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में आयोजित हुई। बैठक में इन सभी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीडीओ ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 12 तरह की बीमारियों से सुरक्षा के लिए 11 तरह के टीके लगाए जाएंगे, जिनमें बीसीजी, ओपीबी, पेंटावेलेंट, मिजिल्स, रूबेला, विटामिन ए, पीसीबी के टीके भी शामिल हैं। शासन से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में 07 अगस्त से 12 अगस्त तक सघन इंद्रधनुष मिशन 5.0 अभियान का प्रथम चरण प्रारंभ होगा। गर्भवती महिलाएं और 2 साल के छोटे बच्चे जिनका नियमित टीकाकरण होना था और किसी कारण से छूट गए थे, उनको इस अभियान के तहत टीकाकरण का लाभ मिलेगा। इसके लिए जनपद स्तरीय संवेदीकरण एवं ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संचालित होंगे। सीडीओ ने समस्त एमओआईसी को 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से माइक्रो प्लान तैयार करके ई कवच पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। 2 अगस्त को तक जनपद स्तरीय माइक्रो प्लान तैयार करके गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने समस्त एमओआईसी को ड्यू लिस्ट तैयार कराने का निर्देश भी दिया। सीडीओ ने बताया प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

   सीडीओ ने जनपद में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण / दस्तक अभियान की भी समीक्षा की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद प्रदेश में 38 वें स्थान पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन इंसेफेलाइटिस के समूल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले व जन-जन के स्वास्थ्य से जुड़ा एक कार्यक्रम है जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। दिमागी बुखार को, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू आदि बीमारियों को बेहतर संविलास व उपचार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखें।
       सीडीओ ने जनपद में 01 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक सम्भव अभियान के तहत  पोषण एवं संवर्धन की ओर विषय पर सैम, मैम गम्भीर अल्प वजन के बच्चों के चिन्हांकन, संदर्भन आदि के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा ई कवच पोर्टल पर प्रगति को अपडेट किए जाने के लिए निर्देशित भी किया।

सीडीओ ने बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने एवं अपने दायित्वों के निर्वह्न में लापरवाही बरतने वाले भलुअनी, मझगवां, सलेमपुर एवं भटनी के एमओआईसी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

   बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, एसीएमओ डॉ संजय कुमार, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, डीपीओ कृष्णकांत राय, सीवीओ अरविंद कुमार वैश्य  सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी और एमओआईसी मौजूद थे।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

25 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

34 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

41 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

10 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago