दोहरीघाट में मौन व्रत, दान-पुण्य और भजन-कीर्तन से सजा पर्व

मौनी अमावस्या पर सरयू स्नान: दोहरीघाट में उमड़ी श्रद्धा की लहर, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के तट पर आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के भोर से ही रामघाट, गौरी शंकर घाट और मातेश्वरी घाट पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए और “हर-हर महादेव” व “जय बजरंगबली” के जयघोष के बीच पवित्र सरयू जल में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर सरयू में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। आचार्य श्याम पांडे ने बताया कि यह तिथि आत्मशुद्धि, संयम और दान-पुण्य के लिए विशेष मानी जाती है।
पवित्र स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने सरयू तट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने हनुमान जी को फूल-माला, सिंदूर और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ये भी पढ़ें – विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी ने कई बूथों का किया निरीक्षण

मंदिर के पुजारी बबलू पांडे ने बताया कि मौनी अमावस्या पर दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा दान की। कई भक्तों ने मौन व्रत रखकर भगवान की आराधना की, जो इस तिथि की विशिष्ट परंपरा है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और दोहरीघाट थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी के निर्देशन में घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, पुलिस बल की मुस्तैदी और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासनिक सतर्कता के चलते स्नान पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन सरयू तट की धार्मिक महत्ता और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को एक बार फिर उजागर करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

6 seconds ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

13 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

13 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

13 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

16 hours ago